अगला इवेंट
सार
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Fight Night 24: Brooks vs. Balart के लिए वापसी होने जा रही है, जिसका सीधा प्रसारण शनिवार, 3 अगस्त को किया जाएगा।
मेन इवेंट मुकाबले में दुनिया के दो सबसे बेहतरीन फाइटर्स ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए मुकाबला करेंगे।
पूर्व डिविजनल चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स ONE Championship में तीन साल पहले आने के बाद से ही शानदार नजर आए हैं और एक बार फिर साबित करना चाहेंगे कि वो स्ट्रॉवेट डिविजन के टॉप सुपरस्टार हैं।
लेकिन उनके सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे क्यूबा के ओलंपिक रेसलर और मौजूदा समय में #3 रैंक के कंटेंडर गुस्तावो बलार्ट, जो सालों से इस सुनहरे मौके का इंतजार कर रहे हैं। वो इस अंतरिम खिताब को जीतकर अपने परिवार को अपने साथ लाना चाहते हैं।
वहीं को-मेन इवेंट मैच में अमेरिकी सुपरस्टार डेनियल केली पहली बार अपने ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करेंगी और उनका सामना होगा ब्राजीलियन धुरंधर मायसा बास्तोस से।
इसके अतिरिक्त कार्ड में शामिल गासानोव, पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर फिलिपे लोबो, इलायस महमूदी और कई सारे मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स शामिल हैं।
भारत में इस इवेंट को शनिवार, 3 अगस्त की सुबह 5:30 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।


जैरेड ब्रूक्स | VS | गुस्तावो बलार्ट |
---|---|---|
संयुक्त राज्य अमेरिका | देश | क्यूबा |


डेनियल केली | VS | मायसा बास्तोस |
---|---|---|
संयुक्त राज्य अमेरिका | देश | ब्राजील |


अलिफ सोर डेचापैन | VS | ज़कारिया एल जमारी |
---|---|---|
थाईलैंड / मलेशिया | देश | मोरक्को |


यू यौ पुई | VS | एमी पिर्नी |
---|---|---|
हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र चीन | देश | स्कॉटलैंड |